आखिर क्यों एक जज ने लगाई फांसी ?

 जज सुसाइड केस में एक्शन... ज्यूडिशियल अफसर पत्नी और IAS साली पर केस दर्ज, जानें FIR में लगे क्या आरोप ?



एक युवा न्यायिक अधिकारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पिता की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. परिवार ने उत्पीड़न और मानसिक तनाव के गंभीर आरोप लगाए हैं. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। 

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा के पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR नंबर 152/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108/61(2) में मामला दर्ज किया गया है. इसमें मृतक की पत्नी स्वाति मलिक (ज्यूडिशियल अफसर) और उनकी चचेरी बहन निधि मलिक (IAS) पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ